ग्वालियर। बीमा कर्मचारी ने अपने भाई के घर पर जाकर फांसी लगा ली। आॅफिस में सहकर्मी से विवाद के कारण वह डरा हुआ था। उसे जान से मारने की धमकी भी मिली थी। इससे वह इतने अवसाद में चला गया कि उसने आत्मघाती कदम ही उठा लिया।
पुलिस के मुताबिक कर्मचारी बीमा अस्पताल लोको रोड़ पर बृजलाल गुसाईवाल 50 काम करते थे। दो रोज पहले बृजलाल की उनके आॅफिस में ही काम करने वाले मनोज से विवाद हो गया था। दोनो में विवाद हो गया था तो मनोज ने पड़ाव थाने में उनकी शिकायत भी कर दी थी। इसके बाद मनोज ने उन्हे जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद मनोज ने बृजलाल के घर पर अपने साथियों के साथ आकर धमकी भी दी थी। इससे घबराया बृजलाल नेहरु पेट्रोल पंप पर रहने वाले अपने भाई के घर जाक र छुप गया था। धमकी के डर से वह इतने अवसाद में चला गया कि उसने रात को अपने भाई के घर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उसके भाई ने शव फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को इत्तला कर दी। पुलिस ने शव को डैडहाउस पर पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। मृतक के परिजनों ने बृजलाल को धमकी देने वाले मनोज व उसके साथियों के नाम भी बताये है। इस मामले में पुलिस परिजनों के बयान लेने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई करेगी।
If you have any objection regarding any news then you may please contact at gwaliorbreaking@gmail.com or +91-6262626200.
Copyright © 2020-21, All Rights Reserved