मौसम पर अब दिन में बसंती कुमार छाने लगा है। तेज धूप लोगों को चुभ रही है लेकिन शाम को अभी भी कड़ाके की ठंड बुरा हाल कर रही है। मौसम विभाग की माने तो 2 फरवरी से फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है इसके असर से 5 फरवरी को राजस्थान के ऊपर प्रतिचक्रवात बनेगा जिससे ग्वालियर चंबल संभाग में बादल छाएंगे। साथ ही दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 2 से 3 दिन तक हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। शहर में यदि बूंदाबांदी ना भी हो, तो भी आसपास बूंदाबांदी होने से शहर में फिर से दिन में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। इसके बाद एक बार फिर ठंड का दौर शुरू होगा। रात के तापमान में ज्यादा कमी नहीं आएगी। हालांकि दिन में थोड़ी राहत मिल सकती है। दिन में कड़ी धूप होने से तापमान 27 के पार जा पहुंचा है। वहीं रात में अभी भी कपकपा देने वाली ठंड होने से पारा 6 डिग्री के आसपास अटका हुआ है ।इसलिए आज दिन और रात के तापमान में अभी भी 6 गुने का अंतर बना हुआ है। दिन में कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है लेकिन रात में ठंड का असर बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। सुबह की आद्रता 87 फ़ीसदी रही जो सामान्य से 14 फ़ीसदी अधिक थी शाम की आद्रता 52 फ़ीसदी रही।
If you have any objection regarding any news then you may please contact at gwaliorbreaking@gmail.com or +91-6262626200.
Copyright © 2020-21, All Rights Reserved