ग्वालियर। यात्रियों की संख्या कम रहने से स्पाइसजेट की छह में से चार फ्लाइटें बंद होने जा रही हैं। जुलाई में मुंबई, कोलकाता और जम्मू के साथ अधिकांश फ्लाइटें रद्द रहीं। स्पाइसजेट की फ्लाइटों की शुरूआत चार साल पहले हुई थी। धीरे- धीरे स्पाइसजेट ने अपनी आठ फ्लाइटें शुरू कीं, लेकिन इनमें दो फ्लाइटें पहले ही बंद हो चुकी हैं। अब छह में चार फ्लाइट जम्मू, कोलकाता, हैदराबाद और अहमदाबाद भी बंद होने जा रही हैं। अब मुंबई और बैंगलुरु की फ्लाइट ही चलेगी। इन शहरों में जाने वाले यात्रियों को ट्रेन से काफी समय लगता है। फ्लाइट बंद होने से अब काफी परेशानी होगी।
स्पाइसजेट की चार फ्लाइटें रहीं रद्द
बुधवार को स्वाइसजेट की जम्मू, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद की फ्लाइट रद्द रहीं। केवल बैंगलुरु और अहमदाबाद की फ्लाइट गईं। आज हैदराबाद की फ्लाइट रद्द रहेगी। दो फ्लाइट बैंगलुरु और कोलकाता की जाएंगी।
तीन फ्लाइट रोज और तीन चलती हैं चार दिन
स्पाइसजेट की छह फ्लाइटों में से तीन हैदराबाद, बैंगलुरु और कोलकाता की फ्लाइट प्रति दिन चलती हैं। जबकि मुंबई, अहमदाबाद और जम्मू की फ्लाइट सप्ताह में चार दिन आती- जाती हैं।
पुणे और जयपुर छह महीने पहले हुईं बंद
लगभग छह महीने पहले पुणे और जयपुर की फ्लाइटें बंद हो चुकी हैं। इससे यहां आने-जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब चार फ्लाइटें और बंद होने से परेशानी और बढ़ जाएगी। मैनेजर, स्पाइसजेट का कहना है कि स्पाइसजेट की फ्लाइट कई दिनों से ऑपरेशन रीजन के चलते रद्द हो रही हैं। वहीं कंपनी अब चार फ्लाइटें बंद करने जा रही है। सितंबर तक चार फ्लाइटें बंद कर सिर्फ मुंबई और बैंगलुरु की फ्लाइट ही चलाई जाएंगी।
If you have any objection regarding any news then you may please contact at gwaliorbreaking@gmail.com or +91-6262626200.
Copyright © 2020-21, All Rights Reserved