बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर राज मेहता की फिल्म 'जुग जुग जियो' 24 जून यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं, तमाम स्टार्स ने भी फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। उधर, एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी सास नीतू कपूर की फिल्म 'जुग जुग जियो' को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।आलिया भट्ट ने 'जुग जुग जियो' के लिए कही ये बात आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर नीतू कपूर की स्टोरी को रिशेयर किया। इसमें फिल्म 'जुग जुग' जियो का पोस्टर है। आलिया भट्ट ने इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'एंटरटेनमेंट से फुल, हंसें, रोएं, ताली बजाएं और चीयर करें। नीत कपूर माइंडब्लोइंग हैं। अनिल कपूर आपने हर समय खूब हंसाया। वरुण धवन आप स्टार हैं। कियारा आडवाणी आपने मुझे रुला दिया। राज मेहता आप हमेशा की तरह हिट करते हैं।आलिया भट्ट और नीतू कपूर में अच्छी बॉन्डिंग आलिया भट्ट ने इस तरह से अपनी सास नीतू कपूर की फिल्म 'जुग जुग जियो' की काफी तारीफ की है। बताते चलें कि रणबीर कपूर के साथ शादी से पहले आलिया भट्ट और नीतू कपूर में काफी अच्छी बॉन्डिंग रही है। नीतू कपूर ने खुलासा किया था कि उन्होंने फिल्म 'जुग जुग जियो' करने से पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की राय ली थी। गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की इस साल 14 अप्रैल को शादी हुई थी।आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्में वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट आने वाले समय में रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। ये पहला मौका होगा जब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट किसी फिल्म में साथ काम करेंगे। अयान मुखर्जी के के डायरेक्शन वाली ये फिल्म 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं, आलिया भट्ट फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह के साथ काम करती दिखाई देंगी। ये फिल्म 10 फरवरी, 2023 में रिलीज होगी।
If you have any objection regarding any news then you may please contact at gwaliorbreaking@gmail.com or +91-6262626200.
Copyright © 2020-21, All Rights Reserved