राजनीति

'सेवा के रंग-राष्ट्र के संग' कार्यक्रम में बच्चों ने रंगोली से किया राष्ट्र के प्रति अपने भावों का प्रकटीकरण: मुख्यमंत्री ने टीटी नगर स्टेडियम में कहा- PM मोदी के नेतृत्व में भारत नए दौर में प्रवेश कर चुका है

पीएम मोदी के जन्मोत्सव को पूरे एक माह सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जा रहा है, इस मौके पर देशभर में 'सेवा के रंग-राष्ट्र के संग कार्यक्रमों में आकर्षक रंगोलियां तैयार की गईं हैं

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण भारत, नए दौर में प्रवेश कर चुका है। मध्यप्रदेश भी तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। मोदी के जन्मोत्सव को पूरे एक माह तक सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सेवा के रंग-राष्ट्र के संग कार्यक्रम में विशाल और आकर्षक रंगोलियां तैयार की गईं। रंगोली से बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और राष्ट्र के प्रति अपने भावों का प्रकटीकरण किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'सेवा के रंग-राष्ट्र के संग' कार्यक्रम में मानव रंगोली निर्माण कार्यक्रम को टीटी नगर स्टेडियम में  संबोधित कर रहे थे।

भारत के नक्शे के रूप में बनाई मानव रंगोली

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को टीटी नगर स्टेडिटम में अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर, पीएम मोदी और विकसित भारत के संकल्प पर आधारित विशाल रंगोलियों का अवलोकन किया।  वे भारत के नक्शे के रूप में बनी मानव रंगोली में शामिल बच्चों के बीच जाकर बैठे और बच्चों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर रंगीन गुब्बारे भी आसमान में छोड़े। पूरा स्टेडियम भारत माता की जय के नारों से गुंजायमान हो रहा था। स्टेडियम में मौजूद युवाओं ने देश को

एशियन गेम्स : 2026 जापान में हमारे खिलाड़ियों ने उत्कृष्टता सिद्ध की

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने जापान में संपन्न हुए एशियन गेम्स-2026 की विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की है। मध्यप्रदेश को इस एशियन गेम्स में कुल 11 पदक मिले हैं। मुख्यमंत्री यादव ने प्रदेश के खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

रंगोली के माध्यम से दिया 'विकसित भारत-सशक्त भारत' का संदेश

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित 'सेवा के रंग-राष्ट्र के संग' विशाल रंगोली कार्यक्रम में बच्चों ने सुंदर रंगोली बनाई हैं। बच्चों ने पीएम  मोदी के विकसित भारत-सशक्त भारत का संदेश दिया है। हमारे प्रतिभाशाली युवा ही कल के भारत का नेतृत्व करेंगे। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, सांसद  आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, राहुल कोठारी और रवींद्र यति सहित अन्य जनप्रतिनिधि व खिलाड़ी और छात्र मौजूद थे।थे।

">