ग्वालियर। कृषि उपज मंडी भितरवार में आज उस समय हलचल बढ़ गई जब एसपी और कलेक्टर अचानक निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मंडी परिसर का जायजा लिया और मौके पर मौजूद किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सख्ती दिखाई गई। अधिकारियों ने मंडी के व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अनिवार्य रूप से Fire Safety Equipment (अग्नि सुरक्षा उपकरण) की व्यवस्था करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत मिल सके।
कलेक्टर रुचिका चौहान और एसपी धर्मवीर सिंह यादव ने कहा कि मंडी में बड़ी मात्रा में अनाज का भंडारण होता है, ऐसे में आग जैसी घटनाओं से बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम बेहद जरूरी हैं। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। प्रशासन के इस कदम से जहां किसानों में भरोसा बढ़ा है।
