ग्वालियर। सिटी सेंटर स्थित तरण पुष्कर में तैराकी के लिए फार्म वितरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। शीघ्र ही तैराकी का संचालन किया जाएगा।
नोडल अधिकारी खेल बीके त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिनों शनिवार 28.03.2026 से तरण पुष्कर पर तैराकी हेतु सदस्यता के लिए फॉर्म वितरित किये जा रहे हैं गए, जिसमें लगभग 280 फॉर्मों का वितरण किया गया है।
तरण पुष्कर पर आगामी कार्य दिवसों को भी सुबह 10:30 से शाम तक (दोपहर 01:30 से 02:00 लंच विराम छोड़कर ) फॉर्मों का वितरण किया जावेगा इसके साथ ही आज सोमवार 30.03.2026 से 01.04.2026 तक फर्मों को जमा किये जावेंगे। तरण पुष्कर पर बैच का आबंटन प्रथम आओ प्रथम पाओ कर आधार पर किया जावेगा।
डीडी नगर स्थित मिनी तरुण पुष्कर 3 अप्रैल से होगा शुरू
नगर निगम द्वारा संचालित डीडी नगर पर मिनी तरुण पुष्कर के फॉर्म वितरण 28 मार्च से शुरू कर दिए गए हैं। नोडल खेल अधिकारी बी के त्यागी और सहायक खेल अधिकारी नमन कौरव ने बीते दिनों पूल का निरीक्षण किया गया। इस पूल को भी 3 अप्रैल से आमजनों के लिए खोला जाएगा।जाएगा।
