लाइफस्टाइल

हॉलिस्टिक वैल बीइंग कैंप; आयुष विभाग ने रावतपुरा धाम पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, लाभदायक योग आसन के बारे में भी बताया

स्टेट एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन के तहत लगाया है हॉलिस्टिक वैल बीइंग कैंप, वरिष्ठ नागरिकों से आग्रह है कि वे इन शिविरों में आकर आयुष चिकित्सा का लाभ उठाएं

भिण्ड। आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन स्टेट एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन के तहत हॉलिस्टिक वैल बीइंग कैंप विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य तथा शारीरिक और मानसिक दक्षता संवर्धन के लिए है। शिविर मध्य प्रदेश शासन आयुष विभाग से प्राप्त निर्देशों के पालन में कलेक्टर भिण्ड के मार्गदर्शन तथा जिला आयुष अधिकारी के नेतृत्व में आयुष विभाग भिंड द्वारा बीते रोज जिले के लहार ब्लॉक के रावतपुरा धाम पर स्थित वृद्ध आश्रम पर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयुष विभाग के चिकित्सकों द्वारा आश्रम में निवासरत तथा आसपास के ग्रामीण वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आयुर्वेदिक और होम्योपैथी दवा प्रदान की गई। इसके अलावा वृद्धावस्था, जन्म बीमारियों को दूर करने में लाभदायक योग आसन के बारे में भी बताया गया। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की काइनेटिक एंड मेंटल स्किल डेवलपमेंट के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

हॉलिस्टिक वैल बीइंग कैंप जिलेभर में किये जा रहे हैं

 जिला आयुष अधिकारी डॉ. नीलम कुशवाह के अनुसार भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश शासन द्वारा वरिष्ठजनों के लिए स्टेट एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन के तहत "holistic well being camps" के आयोजन जिले भर में किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। इसके तहत जिले के अंतर्गत विभिन्न वृद्ध आश्रमों पर स्वास्थ्य शिविर एवं वृद्धावस्था में किया जा सकने वाले योग्य योग प्राणायाम तथा वृद्धजनों के लिए उनके शारीरिक एवं मानसिक दक्षता संवर्धन (kinetic and mental skill development) के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां इन शिवरों में आयोजित की जाएंगी,  जिनमें आयुष विभाग के चिकित्सक एवं प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा वरिष्ठजनों को संबंधित गतिविधियां कराई जाएंगी। इसी के तहत यहाँ स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया है। इसके साथ ही आगे भी 19 फ़रवरी, 20 फ़रवरी, 26 फरवरी तथा 27 फरवरी को भी जिले के अन्य वृद्धाश्रम में ये शिविर लगाए जाएंगे। वरिष्ठ नागरिकों से आग्रह है कि वे इन शिविरों में आकर आयुष चिकित्सा का लाभ उठाएं।