ग्वालियर। श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला में बुधवार से संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्ग की कुश्ती में पहलवानों ने दांव-पेच दिखाए। दंगल के मुकाबलों में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष, मध्यप्रदेश खाद बीज विकास निगम महेन्द्र सिंह यादव एवं अध्यक्षता सत्येन्द्र रायखेडा अध्यक्ष उडान संस्था ने की।
मेले में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में जण्डेल सिंह गुर्जर, राम कटारे, शाकिर नूर, विश्वामित्र अवार्डी, डॉ कुंवर राज कटारे व करम वीर आदि उपस्थित रहे। निर्णायक समिति में फातिमा बाने, अब्दुल उमेर, करमवीर, सुरेन्द्र यादव, मनोज गुर्जर व मनीष यादव रहे। कार्यक्रम संचालन कुंवरराज कटारे ने किया।
विभिन्न वर्गों में पहलवानों ने दिखाया दम
कुश्ती (दंगल) प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के पहलवानों ने भाग लिया। इनमें 51 Kg में राधेश्याम मुरैना, कपि वंशकार शिवपुरी, सौरभ गुर्जर मुरैना, शिवराज यादव ग्वालियर ने भाग लिया। इसी प्रकार 57 Kg वर्ग में अजय प्रताप दतिया, शिवराज गुर्जर भिण्ड, दिव्यांश शर्मा ग्वालियर, कृशांत जाटव ग्वालियर, 61 Kg वर्ग में धर्मेन्द्र गुर्जर ग्वालियर, शैलेष यादव ग्वालियर, रंजीत प्रजापति दतिया, साहब सिंह, ग्वालियर, 65 Kg वर्ग में रानू यादव हरिपाल सिंह, सूरज, पार्थ मिश्रा, शिशुपाल सचिन ग्वालियर, 70 Kg वर्ग में आर्यमान ग्वालियर, आबाज अली मुरैना, रमाकांत शर्मा दतिया, लवकुश मावई मुरैना, 74 Kg वर्ग की कुश्ती में शिवेन्द्र दतिया, भानू प्रताप मुरैना, रोहन यादव ग्वालियर, छोटू गुर्जर मुरैना, 79 Kg वर्ग में आकाश मुरैना, बल्लवराज भिण्ड, सचिन यादव दतिया, शैतान यादव ग्वालियर 84 Kg में अमित यादव ग्वालियर, थानू ग्वालियर, राघवेन्द्र ग्वालियर विजेन्द्र ग्वालियर एवं 84 Kg से अधिक वजन की कुश्ती में फराज हुसैन ग्वालियर, अभिषेक भिण्ड, शैलेन्द्र एलएनआईपी, शिवनारायण भिण्ड ने भाग लिया।
खेलो एमपी यूथ गेम्स के संभाग स्तरीय आयोजन 23 को, 14 खेलों की प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे 1512 खिलाड़ी
ग्वालियर में संभाग स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन 23 जनवरी को खेल परिसर कम्पू में आयोजित होगा। इस संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में 1512 खिलाड़ी भाग लेंगे, जिसमें 14 खेलों की प्रतियोगितायें आयोजित की जाएंगी।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि खेलों एमपी यूथ गेम्स के तहत संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जिन खेलों की प्रतियोगितायें आयोजित होंगीं, उनमें कबड्डी, बॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केट बॉल, रस्साकसी, पिट्टू, बैडमिंटन, टैनिस, योगासन, फेंसिंग, खो-खो, आचरी, थ्रो बॉल एवं मलखंब की प्रतियोगितायें शामिल हैं। संभाग स्तरीय प्रतियोगितायें कम्पू खेल परिसर में आयोजित होंगी। इस प्रतियोगिता में संभागभर से लगभग 1512 खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ दोपहर 12.50 बजे जिला खेल परिसर कम्पू में आयोजित होगा।होगा।
