स्पोर्ट्स

आनंद उत्सव 2026; महिलाओं ने मारे चौके और छक्के : पैरो में बैलून फसाकर लगाई रेस, दोनों प्रतियोगिताओं में करीब 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया

मप्र शासन के आनंद महोत्सव 2026 के आयोजन के निर्देश पर नगर निगम ग्वालियर द्वारा आज गालव क्रिकेट प्रैक्टिस ग्राउंड पर महिला क्रिकेट और 'बैलून-रेस' प्रतियोगिताओं का आयोजन किया

ग्वालियर। एक ओर फुलटॉस बॉल पर चौका एवं छक्का मारकर महिलाओं एवं छात्राओं ने क्रिकेट का आनंद लिया तो दूसरी ओर युवतियों ने बैलून रेस के साथ खूब ठहाके लगाए। मौका था आनंद उत्सव 2026 के अंतर्गत गालव क्रिकेट प्रैक्टिस मैदान पर खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा राज्य के विभिन्न कर्मचारियों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थी, वृद्धजन आदि में बढ़ते तनाव को दृष्टिगत रखते हुए मध्य प्रदेश शासन द्वारा आनंद महोत्सव 2026 का आयोजन किए जाने के निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार शनिवार 17 जनवरी को आज नगर निगम ग्वालियर द्वारा गालव क्रिकेट प्रैक्टिस मैदान पर महिला क्रिकेट और बैलून रेस का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिताओं में लगभग 150 प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया। महिला क्रिकेट का मैच तानसेन एकेडमी और तपोभूमि तानसेन एकेडमी के मध्य हुआ, तानसेन एकेडमी ने 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 62 रन का स्कोर किया, जिसे तपोभूमि तानसेन एकेडमी ने आसानी से विजय प्राप्त कर ट्रॉफी जीती। मैन ऑफ द मैच रक्षा और बेस्ट बॉलर एंजल रावत रहे। इसी प्रकार दूसरी प्रतियोगिता बैलून रेस में प्रथम स्थान अंजली, दूसरा स्थान प्राची, तीसरा स्थान भारती ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आनंद विभाग के संभागीय समन्वयक इंजी एके शर्मा और जिला समन्वयक हेमन्त त्रिवेदी रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन  सहायक खेल अधिकारी जितेन्द्र यादव ने किया,जबकि खेल प्रतियोगिता का संचालन सहायक खेल अधिकारी नमन कौरव ने किया।

कार्यक्रम के दौरान नोडल अधिकारी NULM अंकुर तोमर, सहायक नोडल खेल विजेता सिंह चौहान, सहायक खेल अधिकारी अयोध्या शरण शर्मा, आनंद नामदेव, विजय चौहान,  वेद राजपूत, दीपक झा आदि सम्मिलित रहे।रहे।