स्पोर्ट्स

स्कूल नेशनल हॉकी चैंपियनशिप का समापन ; झारखंड की दोनों टीमों को राष्ट्रीय शालेय बालिका हॉकी प्रतियोगिता का खिताब, मध्यप्रदेश की टीमें रहीं उप विजेता

69वी राष्ट्रीय शालेय बालिका हॉकी प्रतियोगिता का बुधवार को भव्य समापन हुआ, चैंपियनशिप के सामपन पर स्कूली छात्राओं ने मनोहरी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए

इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों की 27 टीमों ने हिस्सा लिया था, बालिकाओं के 14 व 19 वर्ष आयु वर्ग में खेली गई इस प्रतियोगिता के दोनों वर्गों के रोमांचक फायनल मुकाबलों में उत्कृष्ट हॉकी का प्रदर्शन देखने को मिला

ग्वालियर में आयोजित हुई 69वी राष्ट्रीय शालेय बालिका हॉकी प्रतियोगिता का बुधवार 7 जनवरी को भव्य समापन हुआ। बालिकाओं के 14 व 19 वर्ष आयु वर्ग में खेली गई इस चैंपियनशिप के दोनों खिताब झारखंड के नाम रहे। दोनों वर्गों के रोमांचक फायनल मुकाबलों में उत्कृष्ट हॉकी का प्रदर्शन कर झारखण्ड ने मध्यप्रदेश को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया है।
बुधवार को सुबह यहां कम्पू स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल परिसर के मैदान पर हुए फायनल मैच का आनंद लेने जिला पंचायत की अध्यक्ष दुर्गेश जाटव व उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह घुरैया, कलेक्टर रुचिका चौहान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, ऑब्जर्वर पदम सिंह एवं नितेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि पहुंचे। 
14 वर्ष आयु ( सब जूनियर)  वर्ग में झारखंड एवं मध्यप्रदेश की बालिकाओं के बीच खेले गए रोमांचक फायनल मुकाबले में मप्र की टीम को झारखंड की टीम ने एक के मुकाबले दो गोल से पराजित किया। इसी तरह 19 वर्ष आयु (जूनियर) वर्ग में झारखंड की टीम ने मध्यप्रदेश पर 3 – 2 से फतह हासिल की। कम्पू खेल परिसर में आयोजित हुई 69वी राष्ट्रीय स्कूल बालिका हॉकी प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों की 27 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के सामपन पर स्कूली छात्राओं द्वारा मनोहरी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 
प्रतियोगिता के फायनल मैच के बाद विजेता व उप विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं मैडल प्रदान किए गए। साथ ही ऑफिशियल्स एवं कोच को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी, डीपीसी, क्रीडा अधिकारी आरके सिंह व पंकज शर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। 
अंत में सहायक संचालक स्कूल शिक्षा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एसबी ओझा एवं सुनीता पाठक द्वारा किया गया।