स्पोर्ट्स

84वी अभा सिंधिया गोल्ड कप हॉकी ; सांई लखनऊ की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुँची, आरसीएफ. कपूरथला ने सांई मणिपुर को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया

84वी अभा सिंधिया गोल्ड कप हॉकी ; सांई लखनऊ की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुँची, आरसीएफ. कपूरथला ने सांई मणिपुर को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया

ग्वालियर। 84वी अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हाॅकी प्रतियोगिता के चौथे दिन सांई लखनऊ ने आर्मी इलेवन न्यू दिल्ली को हराकर क्वाटर फाइनल में अपना स्थान बनाया एवं आरसीएफ कपूरथला ने सांई मणिपुर को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। 

उपायुक्त सह खेल अधिकारी  ने जानकारी देते हुये बताया कि रेलवे हाॅकी स्टेडियम लोको हजीरा के हरे-भरे मैदान पर चल रही 84वी अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हाॅकी प्रतियोगिता के चौथेे दिन का पहला मैच सांई लखनऊ एवं आर्मी इलेवन न्यू दिल्ली के बीच हुआ। रोमांचक मैच में लखनऊ की टीम ने एक के बाद एक चार गोल ठोक कर 4-2 से मुकाबला अपने नाम किया। लखनऊ की ओर से दीपक ने दो गोल एवं सेफ और उत्तम ने एक-एक गोल किया। आर्मी इलेवन की ओर से प्रताप और आर्यन ने एक-एक गोल दागा। लखनऊ की ओर से उत्तम कुमार को मेन आॅफ द मैच दिया गया। 

सहायक खेल अधिकारी अयोध्याशरण शर्मा ने जानकारी में बताया कि दूसरा मैच आरसीएफ-कपूरथला और सांई मणिपुर के बीच खेला गया। इस रोमांचक एवं संघर्षपूर्ण मुकाबलें में दोनों टीमे लगातार एक दूसरे पर गोल मारने के लिये मैदान में दौडती रही। कपूरथला की टीम ने तीन गोल मारकर 3-2 से मुकाबला अपने नाम किया। कपूरथला की ओर से उज्जवल सिहं ने दो एवं सुरेन्दर ने एक गोल किया। वहीं मणिपुर की टीम से सचिन और दीपक ने एक-एक गोल किया। इस मैच में कपूरथला टीम के उज्जवल सिंह मेन आॅफ द मैच रहे।

सिंधिया स्वर्णकप हाॅकी में आज के मैच 

अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्णकप हाॅकी प्रतियोगिता के पाॅंचवे दिवस 6 दिसंबर 2025 को पहला मैच 12.00 बजे सेन्ट्रल रेलवे एवं महाराष्ट्र इलेवन के बीच खेला जायेगा। वहीं दूसरा मैच दोपहर 2.00 बजे से एएससीबी. जालंधर एवं इंडियन नेवी के बीच खेला जायेगा।