ग्वालियर। खेल नगरी ग्वालियर एक बार फिर से रोमांच, जज्बे और शानदार हॉकी खेल का साक्षी बनने जा रहा है। 2 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक रेलवे हॉकी स्टेडियम, तानसेन रोड पर आयोजित 84वी अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को सुबह 11 बजे किया जायेगा। नगर निगम ग्वालियर द्वारा आयोजित यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट देश की जानी-मानी टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबलों का मंच बनेगा। जिसमें अनेक अन्तर्राष्ट्रीय हाॅकी खिलाडी अपने खेल का रोमांच दिखायेंगे।
उपायुक्त सह नोडल अधिकारी खेल सत्यपाल सिंह चैहान ने जानकारी देते हुए बताया कि महापौर शोभा सिकरवार एवं सभापति मनोज तोमर के मार्गदर्शन एवं नगर निगम आयुक्त संघप्रिय के निर्देशन में आयोजित इस प्रतिष्ठित हॉकी प्रतियोगिता में देश की विभिन्न ख्याति नाम टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता की विजेता टीम को आकर्षक ट्रॉफी के साथ 5 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं 3 लाख रुपए नकद इनाम मिलेगा। दोनों टीमों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को व्यक्तिगत रूप से भी सम्मानित किया जाएगा।
इस वर्ष प्रतियोगिता में चार पूल बनाए गए हैं, जिनमें देशभर की शीर्ष और उभरती हॉकी टीमें शामिल हो रही हैं। जिसमें सीटीसी मुंबई, आर्मी 11 नई दिल्ली, एक्सीलेंस स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ, डीएचए ग्वालियर, नवल टाटा जमशेदपुर, महाराष्ट्र इलेवन, झारखंड 11 रांची, सेंट्रल रेलवे मुंबई, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे, साउथ सेंट्रल रेलवे, नेवी मुंबई, विजय ग्रुप एसीडी, साईं राउरकेला उड़ीसा, एएससीबी जालंधर, उत्तर प्रदेश 11 लखनऊ, साईं मणिपुर, आरसीएफ, पेट्रोलियम टीमें शामिल है।
उद्घाटन के पहले दिन खेले जायेंगे 2 मैच
अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण-कप हाॅकी प्रतियोगिता के प्रथम दिवस के उद्घाटन मैच नवल-टाटा जमशेदपुर एवं महाराष्ट्र इलेवन के बीच एवं दूसरा मैच एक्सीलेन्स स्पोर्ट्स सेन्टर लखनउ एवं डीएचए ग्वालियर की बीच खेला जायेगा।जायेगा।
