लाइफस्टाइल

अंतरराष्‍ट्रीय गीता जयंती पर जेयू के खेल मैदान में शंखनाद के साथ श्रीमद् भगवत गीता के 15वें अध्याय का सस्वर सामूहिक पाठ में 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया

भगवत गीता के मर्मज्ञों ने गीता जी की महिमा बताई और इससे पहले कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों सहित सभी गणमान्य नागरिकों ने गीता जी एवं भगवान श्रकृष्ण का पूजन किया

ग्वालियर। अंतरराष्‍ट्रीय गीता जयंती के अवसर पर ग्वालियर के साथ ही प्रदेशभर के सभी विकास खंडों, जिला मुख्‍यालयों एवं संभागों में भी सस्‍वर गीता पाठ का आयोजन किया जा रहा है।

 शहर  में आज जीवाजी विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित श्रीमद् भगवत गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक पाठ का शुभारंभ शंखध्वनि के साथ हुआ। कलेक्टर रूचिका चौहान एवं जनप्रतिनिधियों सहित सभी गणमान्य नागरिकों ने गीता जी एवं भगवान श्रीकृष्ण का पूजन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष  जयप्रकाश राजौरिया, घाटीगांव जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सरला राठौर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह घुरैया, कलेक्टर  रूचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, सीईओ जिला पंचायत  सोजान सिंह रावत, जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरू राजकुमार आचार्य, गीता प्रतिष्ठान से विष्णु शर्मा उपस्थित रहे।

गीता जयंती के अवसर पर जेयू  के मैदान में श्रीमद् भगवत गीता के 15वें अध्याय के सामूहिक पाठ के अवसर पर इस सामूहिक पाठ में 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। श्रीमद् भगवत गीता के सभी मर्मज्ञों द्वारा गीता जी की महिमा बताई गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया, घाटीगांव जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सरला राठौर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  प्रियंका सिंह घुरैया, कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय, सीईओ जिला पंचायत श्री सोजान सिंह रावत, जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरू  राजकुमार आचार्य, गीता प्रतिष्ठान से श्री विष्णु शर्मा उपस्थित रहे।रहे।