स्पोर्ट्स

सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ; शिक्षा के साथ खेलों को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाएं , सांसद भारत सिंह ने पोहरी में खेल महोत्सव का शुभारंभ किया

सांसद कुशवाह के आगमन पर नगरवासियों व जनप्रतिनिधियों ने आतिशबाजी, पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर हार्दिक स्वागत किया

ग्वालियर/पोहरी। एलएसजीके कॉलेज पोहरी के खेल प्रांगण में आज शुक्रवार को सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के सांसद भारत सिंह कुशवाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सांसद  कुशवाह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, टॉस कराया और क्रिकेट खेलकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर सांसद कुशवाह ने कहा – “सांसद खेल महोत्सव के तहत यहां का प्रतिनिधित्‍व करना मेरे लिए सौभाग्‍य की बात है। इंसान की नीयत अच्छी हो तो नीति भी अच्छी होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देना बहुत आवश्यक है, मेरी कामना है कि खेलों में हिस्सा लेने वाले बेटा-बेटी पोहरी ही नहीं बल्कि संपूर्ण देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच देने के लिए यह खेल महोत्सव एक सशक्त पहल है। शिक्षा के साथ खेलों को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।”

 उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर रूप सिंह स्टेडियम, ग्वालियर में फाइनल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी प्रतिभागियों को शामिल होने का अवसर मिलेगा।

 सांसद कुशवाह के आगमन पर नगरवासियों व जनप्रतिनिधियों ने आतिशबाजी, पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर हार्दिक स्वागत किया।

 इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष भरत दांतरे, मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी, एसडीएम पोहरी अनुपम शर्मा, विधानसभा संयोजक विक्की मंगल, जिला महामंत्री पृथ्वीराज सिंह जादौन सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कॉलज प्रांगण में सामूहिक रूप से मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक  शिवकुमार श्रीवास्तव ने किया।किया।

रन फॉर यूनिटी मैराथन में जोश और उत्साह से दौड़ा करैरा

सांसद भारत सिंह कुशवाह ने करैरा में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “सांसद खेल महोत्सव” ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने वाला एक सशक्त मंच बनकर उभरा है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, राष्ट्रीय एकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करता है।

ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भारत सिंह कुशवाह ने आज करैरा में रन फॉर यूनिटी मैराथन का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। मैराथन का मार्ग “आई लव करैरा तिराहा” से “सहायता केंद्र” तक रहा, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया और सभी को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी गईं। 
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव, विधायक करैरा रमेश खटीक, जिला पंचायत सदस्य अंशुमान सिंह रावत, करैरा मंडल अध्यक्ष वीनस गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।