स्पोर्ट्स

अखिल भारतीय सिंधिया गोल्ड कप हॉकी 2025-; प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर अपर आयुक्त ने किया रेलवे हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण

प्रतिवर्ष होने वाले हॉकी के प्रतिष्ठित गोल्ड कप इस साल 2 से 10 दिसंबर 2025 तक अभा हॉकी चैंपियनशिप रेलवे हॉकी स्टेडियम तानसेन रोड पर होने जा रहा है

ग्वालियर। अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर नगर निगम के अपर आयुक्त प्रदीप तोमर एवं अन्य अधिकारियों नेे आज मंगलवार को रेलवे हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण किया।

उल्लेखनीय है कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 2 दिसंबर 2025 से 10 दिसंबर 2025 तक अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे हॉकी स्टेडियम तानसेन रोड पर कराया जा रहा है, जिसकी तैयारी को लेकर आज नगर निगम के अपर आयुक्त  प्रदीप तोमर ने स्टेडियम का निरीक्षण किया। आयोजन को लेकर उन्होंने आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा एवं संबंधित अधिकारियों को समुचित दिशा निर्देश दिए। 

रेलवे हॉकी स्टेडियम एवं आईआईआई टीएम में हॉकी टीम के खिलाड़ियों की ठहरने एवं स्टेडियम के ग्राउंड की साफ सफाई के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी संबंधितों से चर्चा के बाद  आवश्यक निर्देश दिए गए। अपर आयुक्त के निरीक्षण के दौरान सहायक अभियन्ता अजीत सक्सेना, सहायक खेल अधिकारी अयोध्या शरण शर्मा, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ हसरत कुरैशी, रेलवे के वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी प्रताप सिंह, देवकीनन्दन कुशवाह एवं अन्य सीनियर खिलाड़ी एवं अधिकारी मौजूद रहे।

 निरीक्षण के दौरान प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर अन्य व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई तथा अन्य टीमों के खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था विभिन्न गेस्ट हाउस के साथ ही होटल में करने को लेकर भी विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।गए।