ग्वालियर। सिटी सेंटर टेनिस कॉम्प्लेक्स में हैप्पी डेंटस डेन्टल क्लिनिक द्वारा प्रायोजित एवं ग्वालियर चम्बल टेनिस एसोसिएशन व स्पोर्ट्स एंड यूथ वेलफेयर मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित इंटर स्कूल टेनिस प्रतियोगिता का आज समापन हो गया।
टूर्नामेंट डायरेक्टर विकास पांडेय ने बताया कि आज प्रतियोगिता में बालक 14 वर्ष , 17 वर्ष बालक 19 वर्ष ,बालिका 14 वर्ष एवं बालिका 17 वर्ष वर्गों के फाइनल मुकाबले हुए। जिसमें बालक चौदह वर्ष ग्रुप में ग्वालियर ग्लोरी के विराट सिंह ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीता। ग्वालियर ग्लोरी हाईस्कूल के अर्नव दीक्षित ने रजत पदक हासिल किया और डीपीएस के दक्ष मदान ने कांस्य पदक हासिल किया।
बालक 17 वर्ष में एलएएचएस के स्पर्श दिमान ने स्वर्ण पदक हासिल किया। सिंधिया स्कूल के अर्नव अग्रवाल ने रजत पदक हासिल किया एवं सिंधिया स्कूल के ही दिव्यम भागवानी ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।
बालक वर्ग 19 वर्ष में डीपीएस के श्रेयस शर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अमर ज्योति स्कूल के रोहित वंशकार ने रजत पदक हासिल किया एवं सिंधिया स्कूल के आर्यन निशांत गुप्ता ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।
बालिका 14 वर्ष में प्रगति विद्यापीठ की शांभवी सिंह ने गोल्ड जीता है। इसी प्रकार ग्वालियर ग्लोरी हाईस्कूल की संस्कृति पाराशर ने रजत पदक जीता एवं एलएएचएस की आध्या गुप्ता ने कांस्य पदक जीता।
वही बालिका 17 वर्ष के मुकाबलों में स्वर्ण पदक कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल की रिमझिम परमार के नाम रहा, और रजत पदक न्यूट्रिक वर्ल्ड स्कूल की पूर्ति पवैया ने जीता है। इसी प्रकार न्यूट्रिक वर्ल्ड स्कूल की काव्या गुप्ता ने कांस्य पदक हासिल किया है।
अंक तालिका के हिसाब से प्वाइंट्स की गणना करने पर ग्वालियर ग्लोरी हाईस्कूल एवं सिंधिया स्कूल को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। साथ ही ग्वालियर ग्लोरी हाईस्कूल एवं सिंधिया स्कूल के कोचेज को भी सम्मानित किया गया!
रविवार को आज प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ओमबीर सिंह रजिस्ट्रार आईटीएम यूनिवर्सिटी एवं संपादक पीपुल्स समाचार अर्पण राउत मौजूद रहे। मुख्य अतिथियों का स्वागत डॉ आदित्य साब एवं अनिल चौहान ने किया। कार्यक्रम में टूर्नामेंट डायरेक्टर विकास पांडे, चीफ रेफरी मयंक त्रिवेदी भी मौजूद रहे। समापन समारोह का संचालन हिना शर्मा ने किया।किया।
