वृक्ष लगाना माँ के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि ; सांसद कुशवाह ने “सेवा पखवाड़ा” के तहत सिरोल पहाड़ी पर रोपे पौधे
ग्वालियर। “सेवा पखवाड़ा” के तहत जिला चिकित्सालय मुरार में आयोजित हुए कार्यक्रम में सांसद भारत सिंह कुशवाह भी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुँचकर मरीजों का हालचाल जाना। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
जिला चिकित्सालय में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” के तहत स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। शिविर में आईं महिलाओं ने सीधे प्रसारण के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उदबोधन सुना। प्रधानमंत्री मोदी ने धार जिले के ग्राम भैंसोला से राष्ट्रव्यापी “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान सहित अन्य राष्ट्रीय अभियानों का शुभारंभ किया।
एनआरसी भी पहुँचे सांसद कुशवाह
“सेवा पखवाड़ा” के पहले दिन सांसद भारत सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ठाठीपुर परिसर में स्थित एनआरसी (पोषण एवं पुनर्वास केन्द्र) भी पहुँचे। उन्होंने एनआरसी में भर्ती बच्चों की माताओं से चर्चा की। साथ ही बच्चों एवं उनकी माताओं को फल भी वितरित किए। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
वृक्ष लगाना माँ के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि ; सांसद कुशवाह ने “सेवा पखवाड़ा” के तहत सिरोल पहाड़ी पर रोपे पौधे
“सेवा पखवाड़ा” एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केेड़केेड़ 5वे5के 75वे जन्मदिवस के अवसर पर सांसद भारत सिंह ने सिरोल पहाड़ी पर “एक पेड़ 5वे5वेमाँ के नाम” अभियान के तहत पौधे रोपे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि माँ और प्रकृति दोनों ही जीवन का आधार हैं। वृक्ष लगाना माँ के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। साथ ही यह आने वाली पीढ़ी के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।
वन विभाग ने सिरोल पहाड़ी पर “सेवा पखवाड़ा” के तहत आयोजित किए सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम में सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, शासकीय सेवकों एवं स्कूली बच्चों ने विभिन्न प्रजातियों के लगभग एक सैंकड़ा पौधे रोपे।
वन मण्डाधिकारी अंकित पाण्डेय, एसडीएम झांसी रोड अतुल सिंह, अनुविभागीय अधिकारी वन मनोज कुमार व तहसीलदार कुलदीप दुबे ने भी वृक्षारोपण किया।
