ग्वालियर। भारतीय योग संस्थान मुरार केंद्र मुरार तत्वाधान में विश्व योग दिवस की पूर्व प्रात:बेला में भव्य योग जागरूकता रैली 15 आदर्श वाक्यों के साथ जैसे भारतीय योग संस्थान अमर रहे ,संस्थान का एक ही नारा आगे भारत देश हमारा,जागे हैं, जगाएंगे सबको योग सिखाएंगे ,करो योग रहो निरोग के साथ प्रभात फेरी संजय पार्क मुरार से रामलीला मैदान सब्जी मंडी गेट बजाज खाना श्रीमदन मोहन मंदिर घास मंडी "गिरिराज धरण आया तेरे शरण" मंदिर मुरार पर 15 आदर्श वाक्यों के साथ नारे लगाते हुए सदर बाजार मुरार से अग्रसेन महाराज चौराहा मुरार पर 15 आदर्श वाक्य के नारे लगाते हुए गरम सड़क मुरार से नगर निगम कॉलोनी होते हुए पुनः "संजय पार्क" केंद्र मुरार पर आकर जागरूकता रैली का समापन हुआ ।
संजय पार्क केंद्र मुरार की जागरूकता रैली में केंद्र प्रमुख गंगाशरण शर्मा, क्षेत्रीय प्रधान चेतराम निषाद, वरिष्ठ साधक अशोक कुमार चतुर्वेदी , संजय मंगल, एसएस. चौहान , केशव सिंह राठौर , राम नरेश शर्मा ,रमेश पाल , दिलीप अग्रवाल , ओपीगोयल, बीएस यादव ,राज वर्मा , राम गोपाल निषाद, सचिन कटोरिया, मातृशक्ति मालती चौहान विनीता माथुर , मंजू जी, गिरिजा शर्मा व जागरूकता रैली के मीडिया प्रभारी रामसेवक कुशवाह आदि जनता जनार्दन का महत्वपूर्ण योगदान व उपस्थिति रहीं ।
