ग्वालियर। तृतीय हंगरी स्टोन्स कला चार दिवसीय नाट्य महोत्सव 28 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक ग्वालियर में होने जा रहा है। प्रख्यात कलाकार स्व पांचाली बर्धन को समर्पित ये उत्सव कला समूह, ग्वालियर में नाट्य कला की छ: दशकों की कला यात्रा भी मनाएगा।
हंगरी स्टोन्स कला महोत्सव में मप्र और कई अन्य राज्य के कलाकार सम्मिलित होंगे। पूर्व रंग में विचार विमर्श के साथ ही 'नृत्य शक्ति पूंज' की कत्थक नृत्य प्रस्तुति, एकतारा नाद बुंदेलखंड द्वारा लोक गायन, एवरन सिंह तोमर द्वारा शास्त्रीय संगीत गायन और अजय विशंभर जी द्वारा द्रुपद गायन प्रस्तुति होगी।
इसी प्रकार लघु नाटकों की श्रृंखला में दिलीप वैरागी, हरिशंकर परसाई, इस्मत चुग़ताई, भुवनेश्वर प्रसाद जैसे लेखकों की रचना प्रस्तुत होंगे। प्रस्तुत कर्ता अखंड चौहान, अतुल राज, बॉबी दिनकर, अनिल मोदी हैं।
मुख्य नाटक क्रमशः 28 फ़रवरी 2025
द ग्रेट राजा मास्टर ड्रामा कंपनी
लेखक - दिनेश भारती
निर्देशन - आलोक कुमार शुक्ला 'तुमुल' (मैलो रंग, दिल्ली)
1 मार्च 2025 ; कनुप्रिया
लेखक - धर्मवीर भारती
निर्देशन - एमके. होज़ाई गम्बा सिंह (कला समूह, ग्वालियर)
2 मार्च 2025;मर्दानी
लेखक - निर्देशन - गीतांजलि गीत
(वीमेंस नाट्य संस्था, ग्वालियर)
3 मार्च 2025 ;दिग्दर्शक
लेखक - प्रियम जानी
निर्देशन - रोहित जैन, सुयश त्रिपाठी (आर्टिस्ट कंबाइन, ग्वालियर)
