लाइफस्टाइल

श्री गुरुनानक देव के 555वें प्रकाश पर्व पर धूमधाम से दीवानी अंदाज में निकला नगर कीर्तन, पंच प्यारों को सराफा भेंट कर लोगों ने स्वागत किया

श्यामपुर गुरुद्वारे से नगर कीर्तन को दीवानी सजाकर पंच प्यारों के साथ शाही अंदाज में बैंडबाजों के साथ प्रारंभ हुआ

ग्वालियर। सिख धर्म के पहले गुरु और संस्थापक गुरु नानकदेव जी के 555 वीं जयन्ती प्रकाश पर्व के रूप में मनाते हुए धूमधाम से नगर कीर्तन को दीवानी अंदाज में निकाला गया।

शुक्रवार गुरु पूर्णिमा के पर्व पर सिख समुदाय के प्रथम गुरु नानक देव जी का जन्मोत्सव मनाते हुए भितरवार विकासखंड के ग्राम श्यामपुर स्थित गुरुद्वारे से नगर कीर्तन को दीवानी सजाकर पंच प्यारों के साथ शाही अंदाज में बैंड बाजों के साथ चल समारोह प्रारंभ किया गया। जो ग्राम श्यामपुर से होते हुए सहारन स्थित गुरुद्वारे पर पहुंचा । वहां से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए भितरवार तहसील स्थित गुरुद्वारे पर जाकर नगर कीर्तन का समापन किया गया।

नगर कीर्तन का हुआ जगह-जगह स्वागत

सहारन गुरुद्वारे से शुरू हुए नगर कीर्तन का भितरवार नगर में प्रवेश करते ही विभिन्न समाज बंधुओं ने जोरदार स्वागत किया गया। नगर में जगह जगह नगरवासियों ने पंच प्यारों को सराफा भेंट कर और फल फल वितरण कर स्वागत किया गया।गया।